फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारहट्टी के समीप कुल्लू के दो व्यक्तियों से पकड़ी चरस

विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी के समीप स्टेट नारकोटिक कंट्रोल सेल की टीम ने एक कार से चरस बरामद की है। पुलिस ने कार चालक व सवार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नारकोटिक कंट्रोल सेल शिमला की टीम कालका-शिमला एनएच कुमारहट्टी के समीप थी कि वहां से गुजर रही एक कार को तलाशी के लिए रोका गया।

विज्ञापन


कार में दो लोग सवार थे जिनकी तलाशी लेने पर उनसे 200 ग्राम चरस बरामद की गई। इसमें उक्त व्यक्तियों की पहचान वाहन चालक बलबीर और सवार प्रीतम निवासी कुल्लू के रूप में की। उक्त टीम ने धर्मपुर थाना के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से चरस को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें