फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के 38 कूड़ेदान कबाड़ से बरामद

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। स्वच्छता अभियान का एक बड़ा सच सोलन में खुला है। सोलन में केंद्र सरकार की ओर से पंचायतों को प्रदान किए कूड़ेदान कबाड़ की दुकान से बरामद हुए हैं। इन कूड़ेदान को पंचायतों में मुफ्त लगाया जाना था। कबाड़ की दुकान चलाने वाले इन्हें 100-100 रुपये में बेच रहे थे। जब कुछ लोग कूड़ेदान खरीद कर इन्हें घर ले जा रहे थे तो किसी ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दे दी। इसके बाद प्रधान ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कबाड़ की दुकान चलाने वाले मोहन लाल से पूछताछ शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मोहन लाल इन्हें सिरमौर के सराहं से खरीद कर लाया था। वहां किसी दूसरे दुकानदार ने उसे 25 रुपये किलोग्राम के हिसाब से कूड़ेदान बेचे थे। मोहन लाल की दुुकान में राष्ट्रीय स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने 38 कूड़ेदान व इन्हें लगाने के लिए 70 स्टैंड बरामद हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस मामले की तफतीश कर रही है। साथ ही सरांह के दूसरे दुकानदार से भी संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव में गीले व सूखे कूड़े को रखने के लिए हरे व नीले रंग के कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। इन कूड़ेदान को लोहे के स्टैंड पर लगाया जाता है। केंद्र सरकार की इस योजना में कूड़ेदान पर संबंधित क्षेत्र के सांसद का नाम भी लिखा गया है। सोलन से बरामद हुए सभी कूड़ेदानों से सांसद का नाम मिटा दिया गया है। इस वजह से इनकी पहचान आसानी से नहीं हो पाई। कूड़ेदान बरामद होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही पूरा खुलासा करने की भी बात कही जा रही है।

पुलिस कर रही है पड़ताल, जल्द होगा खुलासा : रविंद्र
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ओच्छघाट में कूड़ेदान कबाड़ की दुकान में बेचे जा रहे हैं। इसे लेकर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। जहां दुकान से कूड़ेदान बरामद हुए हैं। इस मामले में पूरी तफतीश की जा रही है। यह कूड़ेदान कहां से आए और कौन इन्हें बेच गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे मामले की खुलासा होगा।
विज्ञापन


सराहं का दुकानदार बेचा गया था : मोहन लाल
ओच्छघाट में कबाड़ की दुकान चला रहे मोहन लाल ने बताया कि उसने सराहं से एक अन्य दुकानदार से यह कूड़ेदान खरीदे थे। उसने 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से इन्हें खरीदा था। इस दुकानदार ने उसे यह बेचे उसने इन्हें बेकार बताया था। मोहन लाल के अनुसार कूड़ेदान बेचने वाले ने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी से इन्हें खरीद कर लाया है और सब वो हैं जो रिजेक्ट हो चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें