फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के एक्सपोर्ट चौक के पास एक पिकअप और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ऋषि पाल पुत्र चंद्र सेन निवासी झुग्गी झोंपड़ी शाहपुर, तहसील कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा ने बताया कि उसका भतीजा वीरेश बुधवार दोपहर को सिक्का होटल से सामान लेकर बाइक एचपी 12डी 4034 पर आ रहा था। एक्सपोर्ट चौक के पास बरोटीवाला की ओर से आई पिकअप एचपी 12 एफ 9902 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वीरेश बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। वीरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दंपति के खिलाफ मारपीट का केस
बद्दी (सोलन)। बीबीएन के तहत बरोटीवाला थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में एक व्यक्ति ने प्लाट के गेट का ताला तोड़ डाला। प्लाट के मालिक ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं बीच में आई पीड़ित की पत्नी के साथ भी मारपीट की। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में ठाकुर सिंह ने बताया कि राम सिंह ने इसके प्लाट के गेट का ताला तोड़ दिया और जब इस बारे में उससे पूछा तो राम सिंह ने उसके साथ गाली गलौज की और उस पर हमला कर दिया।

बद्दी के ढेला में आज पॉवर कट
बद्दी (सोलन)। विद्युत उपमंडल मानपुरा कार्यालय के तहत विद्युत सब स्टेशन दवणी के फीडर 66 केवी और 11 केवी के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते वीरवार को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उपमंडल कार्यालय मानपुरा के सहायक अभियंता राजा राम ने बताया कि 66 केवी लाईन के फीडर 1, 2,4,9,10,12,14,17 और 11 केवी लाईन के फीडर से संचालित होने वाली विद्युत आपूर्ति सुबह दस से शाम 5:30 बजे तक बाधित रहेगी। इससे ढेला, कौंडी, कोलका, बसोलां, अभीपुर, चनालमाजरा, बनवीरपुर, पंगा, रौंतावाला, जोहड़ियां, जट्टीमाजरा, डूमनवाला, डोडूवाल, मानकपुर और लोदीमाजरा के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें