फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की शरण में पहुंचे ग्रामीण, धमकी देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल की सनेड़ पंचायत के हांडाखुंडी के एक उद्योग के खिलाफ ग्रामीण पुलिस की शरण में पहुंचे हैं। पुलिस उप अधीक्षक को सौंपी शिकायत में ग्रामीणों ने मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से बाउंसरों के जरिये उन्हें धमकाया जा रहा है। इसके अलावा फोन पर मामले को कोर्ट से बाहर निपटाने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पुलिस से मदद नहीं मिली तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण प्रभजीत पम्मी, रमानंद, कशमीरो देवी, सीमा देवी, पूनम देवी, वीरवल, पूजा, रेशमा, गुरदीप सिंह, कमल किशोर, जयपाल, जगतार सिंह, सुखविंदर, पालो देवी, अजमेरो देवी, राजकुमार जसवीर सिंह, शिव कुमार, सुदेश कुमार, रंजना देवी, शिव राम, कर्मी देवी, हरदयाल कुमार, पालो, सुरजीत, मीरा देवी, राधा कृष्ण, जीत राम, हेमराज, अमरनाथ, शीला, नविता, गूंजन, गुरविंदर, लक्ष्मी, भागो देवी, भोला देवी, राम गोपाल, मोहन लाल, रणजीतो देवी, राम प्रताप और उर्मिला आदि ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया है। उन्हें कंपनी द्वारा केस वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। ग्रामीणों को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदार संबंधित कंपनी होगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंपनी प्रबंधन उन्हें कई लालच भी दे रहा है। उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें