फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जोन में बंटे एनएच पर 25 जवानों की नाक तले से लुटेरे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र शर्मा

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। 15 जोन में बंटे बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर 25 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती लुटेरों के मंसूबों नाकामयाब नहीं कर पाई। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पंजाब से सटे औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में वारदात के बाद पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठ रहे हैं। जिला पुलिस बीबीएन ने 16 किलोमीटर बद्दी-नालागढ़ एनएच को 15 जोनों में बांटने और एनएच पर 25 जवानों की तैनाती के बाद संडोली लूट कांड के लुटेरे फरार हो गए।

हैरानी तो इस बात की है कि संडोली से बद्दी पुलिस स्टेशन की दूरी मात्र ढाई किलोमीटर है। लूट कांड के तुरंत बाद पुलिस को घटनाक्रम की सूचना मिल गई थी। वायरलेस पर सभी थाना-चौकियों में अलर्ट किया था। इसके बाद नालागढ़ की ओर फरार हथियारों से लैस लुटेरों को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस के हाथ कामयाबी नहीं लग लग सकी है।
विज्ञापन


एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन पिछले कई वर्षों से लुटेरों के निशाने पर रहा है। लूट की यह कोई पहली वारदात नहीं है जिसमें लुटेरे आसानी से गोली दागने और कैश लूट के बाद फरार हो गए। लूट और गोली कांड जैसे दर्जनों मामले पुलिस की फाइलों में बंद हैं। यहां पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के गैंगस्टर अकसर वारदातों को अंजाम देने के लिए आते हैं।

पहले भी हो चुकी हैं कई संगीन घटनाएं
15 नवंबर को नालागढ़ में हथियारों की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। बद्दी के बसंती बाग में सोना कारोबारी को गोली मारकर लूट लिया गया। निजी स्कूल के प्रिंसिपल की घर में घुसकर लूट के इरादे से हत्या कर दी गई थी। दर्जनों बार यहां के एटीएम लूटे जा चुके हैं। बद्दी साई रोड पर पीएनबी के एटीएम से लाखों रुपये लूटे गए। मानपुरा में एसबीआई के एटीएम से लाखों की लूट हुई। कैश लूट और छीनाझपटी कर फरार होने के मामले यहां पर आम हैं। एक बार फिर दिन दिहाड़े अज्ञात लुटेरों ने जिला पुलिस बद्दी की सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर लूट को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


हिमाचल से सटे पंजाब के क्षेत्रों में पुलिस से साधा संपर्क : शर्मा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी एनके शर्मा का कहना है कि घटना के तुरंत बाद बीबीएन की सीमाओं को सील कर दिया गया था। पुलिस फरार लुटरों की तलाश में पुलिस टीमें निकल चुकी हैं। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने हिमाचल से सटे पंजाब के इलाकों में भी पुलिस से संपर्क साधा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें