फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो डालने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। दाड़लाघाट में व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील पोस्ट डालने पर एक सदस्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला ग्रुप के ही सदस्य की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बालक राम पुत्र किरपा राम निवासी गांव रौड़ी डाकघर दाड़लाघाट तहसील अर्की ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया है कि वह दाड़लाघाट में ट्रांसपोर्टर है। उसका ट्रांसपोर्ट एकता मंच अर्की के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप है। इस ग्रुप में एडमिन हरीश भारद्वाज भराड़ीघाट ने उसे सदस्य बनाया था। आठ फरवरी को ग्रुप के एक सदस्य पूर्ण शर्मा ने एक अश्लील वीडियो डाल दिया। इसके बाद ग्रुप एडमिन ने पूर्ण चंद को ग्रुप से बाहर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 66, 67ए व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें