फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेर गांव से लापता पवन का नहीं लगा सुराग, बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)। पलोग पंचायत के गांव नेर से पिछले कई महीनों से गायब पवन कुमार उम्र करीब 41 वर्ष का कोई पता नहीं चल पा रहा है। इस कारण उसके बूढ़े माता-पिता काफी परेशानी से जूझ रहे हैं। पिता नंदलाल और माता जयदेई यही आस लगाए बैठे हैं कि कभी न कभी उनका बेटा वापस आ जाएगा। लेकिन सात माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पवन का कोई भी अता-पता नहीं चल पाया है। माता-पिता और रिश्तेदारों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन पवन कुमार का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


नेर गांव निवासी तिलक राज शर्मा ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और पिछले साल जून माह में घर से यह कहकर निकला था कि वह शाम को वापस आ जाएगा। तिलक राज ने बताया कि पवन के माता-पिता घर में अकेले रहते हैं और वह हर रोज आने जाने वाले लोगों से अपने बेटे के बारे में पूछते रहते हैं। हालांकि माता-पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है लेकिन पुलिस को भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जल्दी ही पुलिस उसे ढूंढ लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें