फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टिपर चालक 40 हजार और गाड़ी के कागज लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। कंडाघाट थाना के तहत दो टिपर चालक अपने मालिक के 40 हजार रुपये सहित गाड़ियों के कागज लेकर फरार हो गए। इसके बाद चालकों ने टिपरों को कालका-शिमला एनएच पर क्यारी मोड़ के समीप खड़ा कर दिया। इसकी शिकायत टिपर मालिक ने कंडाघाट थाना में दी।

इसके बाद पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार टिपर मालिक रविंद्र कुमार पुत्र बिशन सिंह ग्राम शरार भोजनगर जिला सोलन ने थाना में शिकायत की है कि उसके पास दो टिपर हैं जिसमें काली और विकी चालक हैं। 12 अप्रैल को दोनों टिपर चंडी मंदिर से शिमला के लिए रेत भर कर जा रहे थे। सोलन में एक व्यक्ति ने टिपर मालिक की 40 हजार रुपये की पेमेंट टिपर चालक काली के पास दी।
विज्ञापन


इन चालकों ने मालिक को कोई भी पेमेंट नहीं दी। दोनों चालक कालका-शिमला एनएच पर क्यारी मोड़ के समीप टिपर खड़े कर मौके से फरार हो गए। जब टिपर मालिक मौके पर पहुंचा तो गाड़ियों में से उनके कागज सहित टिपरों की टंकियों से तेल भी गायब था। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत कंडाघाट थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसपी सोलन शिवकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें टिपर मालिक ने अपने चालकों के खिलाफ 40 हजार की नकदी सहित गाड़ियों के कागज लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज की है। वहीं फरार चालकों को तलाशने के लिए पुलिस टीम ने कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही फरार चालक पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें