फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की में ब्यूटी पार्लर से दो महिलाओं ने उड़ाए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी
विज्ञापन

एक ने बातों में उलझाया दूसरे ने पर्स से नकदी उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)।
पुलिस थाना अर्की के तहत वीरवार को दिन दिहाड़े दो महिलाएं मुख्य बाजार स्थित एक पार्लर से करीब 50 हजार रुपये की चोरी कर फरार हो गईं। जानकारी के अनुसार तीन बजे के करीब अर्की के मुख्य बाजार में एक ब्यूटी पार्लर से दो अनजान महिलाओं ने लगभग 50 हजार रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

दोपहर को जब पार्लर की मालकिन अपने काम में जुटी थी उस समय दो अजनबी महिलाएं दुकान पर आईं। इनमें से एक महिला ने हेयर कटिंग और अन्य बातों में उसे उलझाए रखा। दूसरी महिला ने उसके पर्स पर हाथ साफ कर दिया और बाद में दोनों महिलाएं वहां से बिना काम करवाए चली गईं। कुछ समय बाद जब मालकिन ने पर्स को चेक किया तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने चोरी होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस उनकी धर पकड़ के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें