बद्दी (सोलन)। बीबीएन के बरोटीवाला के पास भटौलीकलां स्थित एक वाइडिंग कंपनी में काम करते हुए एक कामगार की कट्टर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने कंपनी ठेकेदार के खिलाफ काम के समय आवश्यक सुरक्षा उपकरण मुहैया न करवाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अजय कुमार पुत्र चतरू राम निवासी गांव रडिंयारा डाकघर कुनीड़ उपतहसील दरवाला, जिला चंबा ने बताया कि यह और इसका छोटा भाई पवन कुमार क्लासिक वाइडिंग कंपनी भटौलीकलां प्लाट नंबर-50 में काम करते हैं। इसका भाई पवन कुमार दो अन्य कामगारों के साथ वायलर पर लकड़ी काटने के कट्टर मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान इसका भाई पवन कुमार खून से लथपथ पड़ा था। दाईं टांग कट चुकी थी। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
सड़क हादसों में दो लोग घायल
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के तहत अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए है। पहले मामले में बरोटीवाला मर्ग पर बुरांवाला के पास एक तेज रफ्तार टैक्टर ने नरेंद्र यादव को टक्कर मार दी। दूसरे मामले में शंभू राम को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।