फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूण गांव में दो मकानों में आग से 50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। विकास खंड नालागढ़ के जयनगर के साथ लगते गांव सूण में अचानक लगी आग से दो मकानों को क्षति पहुंची है जिससे करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंची। इन्होंने करीब चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्टसर्किट से लगी आग से दोनों मकानों की ऊपर वाली मंजिल जलकर राख हो गई जिससे वहां रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।

जानकारी के अनुसार सूण गांव में कांशी राम पुत्र गडू़ राम और विजय कुमार पुत्र प्रेमदास के मकानों में अचानक आग लग गई। इसमें फर्नीचर, बिस्तर, कपड़ों के अलावा नकदी-गहने जल गए। कांशी राम के मकान में दो जोड़ी दीवान बेड, सोफा, अलमारी, टीवी, फ्रिज आदि जबकि विजय कुमार के मकान में तीन जोड़ी दीवान बेड, फ्रिज, सोफा, अलमारी, टीवी, अनाज, जेवरात और नकदी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन


गनीमत रही कि रात्रि में लगी आग की लपटें देखकर लोग घर से बाहर निकल गए जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड नालागढ़ और अर्की की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड नालागढ़ से फायरमैन राजिंद्र सिंह, जमालुदीन, गृहरक्षक जवान धर्म सिंह, चालक किशोरी सहित अर्की से आई टीमों ने आग पर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन


फायर बिग्रेड नालागढ़ के कार्यवाहक प्रभारी लीडिंग फायरमैन कर्मचंद ने बताया कि सूण गांव में रिहायशी मकानों में आग लगने से दो मकानों की ऊपर वाली मंजिल जल गई। उनमें रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया। शॉर्टसर्किट से 50 लाख का नुकसान हुआ है जबकि 80 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें