फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम युवती से ठगी करने पर दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। सोशल नेटवर्किंग साइट से नौकरी दिलाने वाली एक कंपनी ने युवती से की ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उससे रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कई कामों के लिए पैसे ऐंठ लिए और युवती को नौकरी नहीं दी। युवती जब अपने आप को ठगा महसूस करने लगी तो उसने इसकी शिकायत नालागढ़ पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

युवती का कहना है कि उससे नौकरी देने के नाम पर कई बार कागजात फीस और रजिस्ट्रेशन सहित ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के नाम पर उससे पैसे मंगवाए जाते रहे। सौ फीसदी नौकरी देने का उससे वादा किया गया लेकिन न नौकरी मिली और उससे 35 हजार रुपये भी ले लिए गए। पुलिस के अनुसार युवती अंशिता ने सितंबर 2018 में नौकरी.कॉम पर जॉब के लिए आवेदन किया था। इस पर सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति ने उसे फोन कर बताया कि वह नौकरी.कॉम का एचआर प्रबंधक है।
विज्ञापन


उसने युवती से नौकरी के लिए कागजात और फीस के तौर पर इससे 3500 रुपये मंगवाए जो इसने दे दिए। दूसरी मर्तबा सिद्धार्थ ने इसे फोन किया कि रजिस्ट्रेशन के लिए 8500 रुपये देने होंगे जो इसने जमा करवा दिए। ऑनलाइन टेस्ट व साक्षात्कार के लिए 10,500 और 12,500 रुपये भी मंगवाए। इसने जमा कर दिए और इसे नौकरी लगाने का वादा किया गया। यह लगातार इनके संपर्क में रही लेकिन न ही इसकी नौकरी लगी और करीब 35 हजार रुपये की ठगी भी कर ली। पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि युवती की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी राजीव और अजय उर्फ अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें