फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.95 लाख समेत एटीएम काटने में इस्तेमाल औजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। दो जून की मध्यरात्रि यूको बैंक को उड़ा कर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने लूट के 3.95 लाख रुपये और एटीएम काटने में प्रयुक्त औजार और सामान बरामद कर लिया है। इस लूट में एटीएम में 8.32 लाख रुपये का कैश था जिसमें से पुलिस ने 3.95 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। इससे पहले पुलिस मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि एटीएम उखाड़ कर ले जाने के बाद इसे मोरनी के जंगल में काटा गया। इसके बाद मशीन में मिला कैश आपस में बांट लिया था। एटीएम काटने में इस्तेमाल सिलिंडर, गैस कटर, लीवर, हैमर को पुलिस ने रिकवर किया है। इस मामले में अब एक नेपाली मूल का आरोपी गिरफ्तार होना है जबकि वारदात में इस्तेमाल एक होंडा सिटी कार की बरामदगी और लूट के अन्य रुपये बरामद होना शेष है।
विज्ञापन


पुलिस रिमांड में चल रहे आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।लुटेरों ने वारदात को जेल में बैठकर तैयार किया और डकैती में सात साल की सजा काटकर बाहर आए ही थे। लूट की इस वारदात में धर्मराज उर्फ धम्मा (38) निवासी गांव मौली जांगरा चंडीगढ़ और उसके मौसेरे भाई धर्मदेव उर्फ पीतल निवासी गांव नारायणी डाकघर बिलसी जिला बदायूं यूपी और आरोपी इसरार खान निवासी गांव भावीपुर डाकघर इस्लाम नगर जिला बदायूं यूपी को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि नेपाली मूल के आरोपी सोमू की गिरफ्तारी होना शेष है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बददी रोहित मालपानी ने बताया कि इस मामले में 3.95 लाख की रिकवरी के अलावा एटीएम काटने में इस्तेमाल औजारों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। नेपाली मूल के एक आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें तलाश में जुटी हैं। अन्य पैसों और वाहन की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें