फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू नालागढ़ के मकान में दिनदिहाड़े हुई चोरी गहने व नकदी पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर से गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन

न्यू नालागढ़ में चोरों मकान के पिछले दरवाजे को तोड़ दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। न्यू नालागढ़ में एक मकान से चोरों ने दिनदहाड़े सोने चांदी सहित नकदी उड़ा ली है। घटना को दिन में समय अंजाम दिया गया, जब घर पर कोई नहीं था। चोर मकान के पिछले दरवाजे को तोड़कर घर के भीतर घुसे और इस वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना के बाद लोग चिंतित हैं, वहीं पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में लुटेरों ने यूको बैंक के एटीएम को तोड़कर उसे उड़ा ले जाने की घटना के तुरंत बाद चोरों ने सेंधमारी कर मकान में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला है। चोरी की घटना का पता तब चला, जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जब गहने और नकदी को देखा गया तो वह चोरी पाए गए। घर के मुखिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी। न्यू नालागढ़ स्थित फेस-1 के मकान नंबर-30 के राजिंद्र कुमार के मकान में चोरों ने दिनदहाड़े ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में राजिंद्र कुमार ने बताया कि वह किसी कार्य से लुधियाना गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी और बेटा थे। पत्नी और बेटा बुधवार दोपहर में परिजनों से मिलने गए हुए थे और जब उसकी पत्नी सांय 6 बजे घर पहुंची तो घर का सामान बिखरा पड़ा था, जिस पर उसकी पत्नी से उसे फोन पर इसकी सूचना दी और वह भी करीब 6:30 बजे लुधियाना से वापस अपने घर पहुंचा तो घर का बिखरा पड़ा सामान देखा तो नकदी और गहने 27 हजार रुपये नकदी और मंदिर में रखे 1500 रुपये सहित पत्नी के पर्स में रखी नकदी गायब थी। देर शाम उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है, जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें