फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल की विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। कंडाघाट के तहत ग्राम पंचायत ममलीग के कायसु गांव की एक विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की है। कंडाघाट पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस के अनुसार ममलीग पंचायत के कायसु गांव की रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता निर्मला ने शनिवार देर शाम घर में बनी दूसरी मंजिल के कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिवार वालों को तब लगी जब निर्मला का पति उसे बुलाने के लिए कमरे में गया। जब कमरे के दरवाजे को बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर देखा तो निर्मला फंदे से लटकी हुई थी। परिवार वालों ने इसकी सूचना सायरी चौकी पुलिस को देर रात दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। निर्मला फंदा लगाने के बाद अपने पीछे दो साल की बेटी को छोड़ गई है। कंडाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घर की तलाशी भी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस महिला के पति और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी कंडाघाट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें