फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में धधक रहे जंगल, काले धुएं की चपेट में उपमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। तेज धूप के साथ सोलन क्षेत्र के जंगल भी सुलगने लग गए हैं। क्षेत्र के देवठी, घट्टी के जंगलों की आग घरों तक भी पहुंच गई थी। इससे घरों को भी खतरा बन गया था। घटना वीरवार देर रात की है। इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार पिछल तीन दिनों से सोलन के आसपास के जंगलों में आग से लाखों हरे छोटे पौधे जल कर राख हो गए हैं। सड़क से दूर होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके तक नहीं पहुंच रही है। इससे आग कई किमी के क्षेत्र में जंगलों को राख कर आगे बढ़ती जा रही है। हवा से आग इतनी तेज भड़क रही है कि उस पर वन विभाग के लिए काबू पाना मुश्किल हो गया है। वहीं जंगलों को नष्ट कर आग लोगों के घर तक पहुंच रही है। इससे घरों को खतरा बना हुआ है। दमकल विभाग के अनुसार, 26 से 31 मई तक जंगलों की आग से करीब 50 हजार का नुकसान हो चुका है। वहीं विभाग ने एक करोड़ 45 लाख की संपत्ति को जलाने से बचा लिया। वन विभाग आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। आग से सबसे अधिक छोटे चीड़ और अन्य पौधों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में लगी है आग
सोलन क्षेत्र के कंडाघाट, धर्मपुर, घट्टी, देवठी, उदय विहार, रबौण के जंगलों में आग लगी हुई है। देवठी, घट्टी, धर्मपुर क्षेत्र के जंगलों में तीन दिन से भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। इसमें करीब लाखों छोटे पौधे का राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जंगल की आग से जंगली जानवरों के साथ पक्षियों को भी नुकसान हुआ है। हालांकि स्थानीय लोगों, वन विभाग और दमकल टीम ने सड़क व लोगों के घरों के समीप वाले क्षेत्रों में आग पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश की। जहां पसड़क सुविधा नहीं है, उन क्षेत्रों में आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


दमकल की टीम कर रही पूरी कोशिश
फायर स्टेशन सोलन के प्रभारी राजा राम ने बताया कि सोलन क्षेत्र के आसपास जंगलों में तीन दिनों से आग जारी है। दमकल विभाग आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहा है। अभी तक आग से करीब 40 हजार का नुकसान हो चुका है जबकि एक करोड़ 45 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया जा चुका है। वीरवार को भी जंगल की आग लोगों के घर तक पहुंच गई थी जिसके बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें