फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाकनाघाट में फोरनेल कंपनी के महाप्रबंधक पर पत्थर और ईंट से जानलेवा हमला, ठेकेदार समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन कंपनी के महाप्रबंधक पर पत्थर और ईंट से हमला, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

वाकनाघाट में कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, गाड़ी में सवार थे आरोपी
कंपनी के मालिक और ठेकेदार में पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहा है विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट थाना के तहत फोरलेन कंपनी के महाप्रबंधक पर तीन युवकों ने पत्थर और ईंट से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। कंपनी महाप्रबंधक को घायलावस्था में वाकनाघाट के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना को अंजाम देने वाले तीनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वाकनाघाट में फोरलेन कंपनी में कार्यरत महाप्रबंधक अमित मलिक पुत्र असित कुमार कार्य का निरीक्षण करने के लिए वाकनाघाट पहुंचे थे। अभी वे निरीक्षण कर ही रहे थे कि सोलन तरफ से एक गाड़ी में सवार तीन लोगों ने बिना कुछ देखे अमित मलिक के ऊपर पथराव कर दिया। इससे महाप्रबंधक अमित मलिक बुरी तरह से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अमित मलिक और ठेकेदार प्रदीप का काफी पुराना पैसे का लेन देन है। जब पैसे के लेन देन को लेकर कोई भी समाधान नहीं निकला तो प्रदीप के साथ अन्य दो युवकों ने महाप्रबंधक पर ईंट और पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। ये दोनों ही युवक ठेकेदार के दोस्त बताए जा रहे हैं, जो कि घुमारवीं के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कंडाघाट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें