फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में सक्रिय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, पुराने बस स्टैंड में आधा दर्जन से अधिक सदस्य पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ठग गिरोह का पर्दाफाश, आधा
विज्ञापन

दर्जन से अधिक सदस्य पकड़े
गिरोह में महिलाएं और बच्चे भी शामिल, लोगों को मूर्ख बनाकर ऐंठ रहे थे पैसे
स्थानीय लोगों ने पुलिस में की शिकायत, पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर में सक्रिय ठगों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कई टोलियों में विभाजित यह गिरोह परिवार समेत सोलन शहर में लोगों को ठग रहा था। इस गिरोह में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें कई परिवारों का समूह है, जो शहर में लोगों को मूर्ख बनाकर उनसे पैसे ऐंठ रहा था। सोमवार को पुराने बस स्टैंड पर जब गिरोह के कुछ लोग पैसे की उगाही कर रहे थे तो स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत बस स्टैंड में बने पुलिस बूथ में कर दी। इस पर पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों को काबू कर लिया और उनसे पूछताछ की तो वे सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर बूथ में तैनात पुलिस कर्मियों ने शहरी चौकी में इस घटना की सूचना दे दी। इसके बाद वहां से मौके पर आए पुलिस कर्मचारियों ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए चौकी ले गए। ये सभी आरोपी काफी समय से सोलन शहर में घूम रहे थे और हर शहरवासी से धोखे से यहां बुलाए जाने या ट्रेन में जेब कटने की बात कहकर पैसे ऐंठ रहे थे। इस गिरोह ने शहर के कई लोगों को बेवकूफ बनाकर हजारों रुपये ऐंठ लिए थे, लेकिन सोमवार को कुछ लोगों ने मामला पुलिस के पास उजागर कर दिया। इसके बाद इन सबके कारनामे का खुलासा हो गया। पूछताछ में पता चला है कि 20 से 25 लोगों का समूह शहर में सक्रिय है। जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। यह लोग जेब कटने या मजदूरी के लिए बुलाने और काम न देने की बात करते हैं। जो लोग इनके झांसे में आते हैं वे उनसे बड़ा परिवार होने का बहाना बनाकर खाने और रहने के नाम पर पैसे मांगते हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों को ठगी से सजग रहने की सलाह दी है। साथ ही आह्वान किया है कि ऐसी शिकायत पुलिस में जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें