फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशहर के दिग्गल कस्बे के खेतों से अधजला शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के तहत रामशहर थानां के दिग्गल क्षेत्र में मिले अधजले शव को लेकर पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। पुलिस ने शव की पहचान कपड़ों से की है। मृतक के परिजनों ने किसी पर भी उसकी हत्या का संदेह नहीं जताया है। मृतक की पहचान अमित पुत्र कर्म चंद निवासी नीर डाकघर बढ़लग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अमित सात नवंबर से लापता था और परिजन उसे तलाश रहे थे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वीरवार को उसका शव रामशहर में खेतों से बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली है। लेकिन अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है कि यह हत्या या आत्महत्या है। पुलिस के अनुसार दिग्गल के पास एक महिला द्वारा अधजले शव को देखने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। इस पर रामशहर थाना प्रभारी अजीत कुमार की अगुवाई वाली टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान पिता और उसके मामा ने की। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है। मृतक नशा भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें