फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी मंजिल से गिरा जेसीबी हेल्पर, लोहे के पाइप सीने में घुसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। भोजनगर में नवनिर्मित टाटा मेस्ट कंपनी के निर्माणाधीन भवन की छठी मंजिल से गिरकर जेसीबी हेल्पर की मौत हो गई। घटना शनिवार भोजनगर के कालथ गांव की है। इसमें उक्त व्यक्ति छठी मंजिल की लिफ्ट वाली खाली जगह से गिरा। गिरने के बाद नीचे पड़ा लोहे का पाइप उसके सीने से आर-पार हो गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

इसके बाद स्थानीय कर्मचारियों ने उक्त व्यक्ति को ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ठेकेदार की लापरवाही बताई जा रही है। इसमें पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोजनगर के गांव कालथ में टाटा मेस्ट कंपनी भवन तैयार कर रही है। इसमें कंपनी के ठेकेदार ने इसका सारा कार्य करवाया जा रहा है। इसमें गुरजीत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी चजरा तहसील नालागढ़ जेसीबी मशीन में बतौर हेल्पर कार्य कर रहा था। जब वह भवन की इमारत के छठी मंजिल पर गया तो वह इमारत में लिफ्ट लगाने के लिए छोड़ी गई खाली जगह से गिर कर नीचे रखी लोहे की पाइप पर जा गिरा।

यह पाइप उसके सीने से दोनों तरफ गुजर गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर संबंधित कार्य को कर रहे ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी परवाणू योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी एक कामगार की गिरकर मौत हो गई है। पुलिस टीम मौके पर गई और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ठेकेदार की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें