फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुंडीधार में 7.70 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। जिला पुलिस की नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत पुलिस ने दो युवकों को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार शाम सवा छह बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया। शहर के खुंडीधार के पास जब पुलिस गश्त पर थी। दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते नजर आए। पुलिस को शक हुआ और तलाशी लेने पर उनके पास से 7.70 ग्राम चिट्टा बरामद कर लिया।
विज्ञापन


दोनों युवकों की पहचान राहुल और आदर्श राणा के रूप में हुई है जो सिरमौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में रखा हुआ है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम जब पेट्रोलिंग पर थी तो दो युवकों को खुंडीधार के पास हेरोइन के साथ पकड़ा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें