बद्दी (सोलन)।
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो वाहनों से करीब 24 किलोग्राम भुक्की (चूरापोस्त) सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक इनोवा और एक पिकअप से चूरापोस्त बरामद किया है।
पुलिस ने मानपुरा के समीप डोडूवाल गांव में चंडीगढ़ की इनोवा से चूरापोस्त बरामद की। इसमें सवार चालक पवन कुमार पुत्र सीताराम निवासी खरड़ पंजाब और बैठे जसपाल सिंह पुत्र अक्षर सिंह निवासी चंडीगढ़ को भी पकड़ा गया। दूसरे मामले में पुलिस ने लोदीमाजरा में पिकअप की तलाशी के दौरान उससे 3.946 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की। वाहन में विपिन पाल पुत्र अमर पाल और अर्जुन पाल पुत्र चेयराम दोनों निवासी बदायूं यूपी को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामलों की जांच कर रही है।
खननकारियों पर फिर चला डंडा
बद्दी (सोलन)। क्षेत्र में अवैध खनन कारोबारियों पर नकेल कसने की पुलिस की मुहिम जारी है। पुलिस ने दो वाहनों को पकड़ा है। पुलिस ने चुनड़ी खड्ड में खनन में जुटे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा और उनसे मौके पर ही 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। एसपी ने कहा कि अवैध और अवैज्ञानिक ढंग के खनन कार्य करने वालों और खनन माफिया पर नकेल कसने की पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने अवैध खनन में संलिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इससे बाज आएं, अन्यथा पुलिस और कड़ी कार्रवाई करेगी।