फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बेसुध कर टैक्सी चुरा फरार दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। पर्यटक नगरी मनाली से किराये की टैक्सी में लौट रहे चार युवक दिनदहाड़े टैक्सी चालक की धुनाई कर उसकी टैक्सी लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत पर तुरंत हरकत में आई पुलिस ने दो टैक्सी को पकड़ लिया और दो आरोपियों को धर दबोचा। यातायात पुलिस प्रभारी नालागढ़ की मुस्तैदी से ये दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

इस कांड को आरोपियों ने नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर जोघों से करीब तीन चार किलोमीटर दूर अंजाम दिया। यहां से चालक बड़ी मुश्किल से जोघों चौकी पुलिस पहुंचा और आपबीती बयान की। इस पर तुरंत ही जोघों चौकी पुलिस ने नालागढ़ पुलिस को संपर्क किया और ट्रैफिक इंचार्ज की मुस्तैदी से दो आरोपी वाहन सहित पकड़ लिए।
विज्ञापन

चारों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं जिन्होंने मनाली से बद्दी ट्रैफिक लाइट पर छोड़ने के लिए कार बुक की थी। चारों आरोपियों ने मनाली से बद्दी ट्रैफिक लाइट तक यह टैक्सी 5000 रुपये में बुक की थी।

जानकारी के अनुसार मनाली से मंडी की टैक्सी ऑल्टो कार में सवार होकर हरियाणा के चार युवक सुमित, सतेंद्र, अंकित और नवीन बद्दी की ओर आ रहे थे। जब वे जोघों से तीन-चार किलोमीटर पीछे कुंडलू गांव के पास पहुंचे तो आरोपियों ने टैक्सी चालक और मालिक नूतन पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव पंगवार डाकघर देवधार तहसील चच्योट जिला मंडी से मारपीट की।

वे उसे बेसुध हालत में छोड़कर वाहन लेकर फरार हो गए। टैक्सी चालक बड़ी मुश्किल से किसी अन्य वाहन में लिफ्ट लेकर जोघों चौकी पहुंचा। जोघों चौकी पुलिस ने नालागढ़ पुलिस से संपर्क किया और ट्रैफिक इंचार्ज रमेश को इसकी सूचना दी। यातायात प्रभारी ने इस वाहन को रोका और दो आरोपियों को तुरंत धर लिया जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने कहा कि ट्रैफिक इंचार्ज की मुस्तैदी से दो आरोपियों को वाहन के साथ दबोच लिया है। इनमें सुमित उर्फ मोनू निवासी गांव चिड़ी डाकघर लखनमाजरा जिला रोहतक हरियाणा और सतेंद्र निवासी गांव व डाकघर धनाणा जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोनीपत हरियाणा के दो अन्य आरोपी अंकित व नवीन भागने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें