फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में ट्रक यूनियन के खाते से पांच लाख सात हजार की निकासी पर हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट ट्रक यूनियन के खाते से पांच लाख निकालने पर बवाल
विज्ञापन

यूनियन ने बिना स्वीकृति के राशि निकालने का लगाया आरोप, थाने में दी शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। ट्रक ऑपरेटर यूनियन कंडाघाट के खाते से पांच लाख सात हजार रुपये की राशि निकालने पर बवाल मच गया है। यूनियन पदाधिकारियों ने थाने पहुंच कर मामले की जांच की मांग की है। यूनियन का आरोप है कि प्रधान और सचिव ने यूनियन को विश्वास में लिए बगैर निकासी की है जबकि वे इतनी बड़ी रकम निकालने के लिए अधिकृत ही नहीं थे। निकासी से पहले जनरल हाउस बुलाना अनिवार्य था जिसकी अनदेखी हुई है। इस शिकायत के बाद कंडाघाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करीब पांच लाख सात हजार रुपये की निकासी मामले में यूनियन ने प्रधान व सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। इस संबंध में बुधवार को लिखित शिकायत के साथ यूनियन के सदस्य कंडाघाट थाने में जा पहुंचे। शिकायत सौंपने के दौरान मौजूद बालकृष्ण, विजय कुमार, देवेंद्र मेहता, बलदेव, संजय कुमार, चतर सिंह ठाकुर, कुलदीप, पुष्पेंद्र शर्मा, देविंद्र शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, बलदेव शर्मा, पवन कुमार और रंजीत ने बताया कि ट्रक ऑपरेटर यूनियन पहले बनी हुई थी। उस यूनियन के प्रधान और सचिव ने बिना अनुमति बैंक से पांच लाख सात हजार रुपये निकाले हैं। वर्तमान यूनियन ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। बैंक खाता जो जोगेंद्रा बैंक में चल रहा है, उस खाते से पांच लाख सात हजार रुपये अलग-अलग समय में निकाले गए हैं। ट्रक यूनियन ने आरोप लगाया है कि नियम के अनुसार कमेटी के पास नकद के रूप में केवल पांच हजार तक की नकद राशि रखने का प्रावधान है। यदि इससे अधिक राशि की जरूरत होती है तो यूनियन का जरनल हाउस बुलाकर उसमें प्रस्ताव पारित करना होता है। बालकृष्ण ने पुलिस थाना कंडाघाट को दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने मांग उठाई है कि इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कंडाघाट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिल गई हैं। लेनदेन का मामला है जिसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें