फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में जबरन घुसकर रिकार्डिंग करने की पुलिस में शिकायत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। उपमंडल के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जबरन घुस कर वहां की रिकॉर्डिंग करने और कर्मचारियों को धमकाने की शिकायत पुलिस में की गई है। इस कारण दफ्तरों में भय का माहौल बन रहा है। पहले मामले में सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग ने डीएसपी बद्दी को भेजी शिकायत में कहा है कि शनिवार देर शाम कुछ अज्ञात लोग उनके कार्यालय में आए जो खुद को मीडिया के प्रतिनिधि बता रहे थे। इन अज्ञात लोगों ने विभिन्न कमरों में जाकर बिना पूछे वीडियो बनाने शुरू कर दिए।

अब सोमवार को दोबारा ये लोग आबकारी कार्यालय के बाहर उद्यमियों, वकीलों और सीए से पूछताछ करने लगे जो दिवाली की बधाई देने आ रहे थे। जब दिवाली ग्रीटिंग से जुड़े मुद्दे को लेकर उनसे पूछा गया तो अज्ञात लोगों ने ऑफिस स्टाफ को धमकाया और दुर्व्यवहार किया। दूसरी घटना एसडीएम नालागढ़ कार्यालय की है जिमसें उपमंडलाधिकारी नागरिक की निजी सहायक ममता गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने बताया कि सोमवार को कुछ अज्ञात लोग जो कि खुद को एक बेवसाइट न्यूज के प्रतिनिधि बता रहे थे, जबरन पीए के कमरे में घुसे और वीडियो बनाने लगे। इस दौरान एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि कार्यालय में आए हुए थे। एसडीएम प्रशांत देष्टा नप चुनाव करवाने बद्दी गए हुए थे। जब वेबसाइट के प्रतिनिधियों को रोका गया तो उन्होंने कर्मचारियों को धमकाना शुुरू कर दिया जिससे कार्यालय में अव्यवस्था का माहौल पैदा गया। डीएसपी नालागढ़ अनिल वर्मा ने कहा कि शिकायत आई है जिसकी जांच की जाएगी। इसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें