अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। थाना अर्की के अंतर्गत सरयांज क्षेत्र से एक नाबालिग युवती के लापता होने का मामला सामने में आया है। पुलिस के अनुसार, सरयांज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस थाना अर्की में अपनी नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि सात अगस्त से युवती घर से लापता है।
उन्होंने उसे अपने स्तर पर हर जगह ढूंढा लेकिन उसका कहीं भी पता न चलने पर अर्की पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले की पुष्टि कर डीएसपी दाड़लाघाट अमित ठाकुर ने बताया कि उक्त लड़की 30 जुलाई से घर से लापता है और सात अगस्त को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि अर्की पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।