फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले झगड़ा हुअा फिर कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)।  बद्दी हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक और मुख्य आरोपी के बीच पहले झगड़ा हुआ था। बाद में हत्यारोपी अपनी गाड़ी में बैठा और उस पर चढ़ा दी। हालांकि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पिता पुत्र के अलावा चार पांच अन्य लोग बताए जा रहे हैं लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पुलिस को दिए बयान तथा आरोपियों के बयानों को पुलिस क्रास वैरिफाई करने में जुटी है।
विज्ञापन

हत्या के आरोपी पिता और पुत्र को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस दौरान पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और हत्या में इस्तेमाल हथियारों को बरामद करेगी। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बद्दी के चक्कां गांव में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इसमें संडोली निवासी हरजिंदर पाल की हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार हत्या का मुख्य आरोपी रमेश धवन नशा भी करता है। आरोपी वारदात के करीब 8 घंटे बाद पुलिस के हाथ चढ़ा। इसे हरियाणा बार्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। फिलवक्त पुलिस इस हत्याकांड के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
डीएसपी खजाना राम ने कहा कि इस हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और आरोपियों के बयानों को क्रॉस वैरिफाई किया जा रहा है। अभी तक पिता-पुत्र की मौजूदगी घटनास्थल पर सामने आ रही है। कहा कि जांच में यदि अन्य लोगों का हाथ होगा तो उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। एसपी बिंदू रानी सचदेवा ने कहा कि पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसमें शामिल लोगों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस का कार्यकर्ता है हत्यारोपी : पम्मी
बद्दी (सोलन)। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा हत्या आरोपी को आरएसएस का बताना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि वह आरएसएस का नहीं बल्कि कांग्रेस का कार्यकर्ता है। मृतक भी कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले पूर्व विधायक चौधरी रामकुमार का चचेरा भाई है। कहा कि कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि जमीनी विवाद को लेकर उनकी कहासुनी हुई जोकि हत्याकांड में बदल गई।

कुछ और लोग भी हैं शामिल : रामकुमार
पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को हत्याकांड को लेकर एसपी से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। साथ ही इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो नहीं बल्कि कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस को इस मामले के हर पहलु की जांच करनी चाहिए ताकि सच लोगों के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें