सोलन। सोलन के क्लीन क्षेत्र के एक कमरे से पुलिस को अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार क्लीन क्षेत्र में एक बिहार क्षेत्र का मजदूर रहता हैं। इन दिनों वह अपने गांव गया है जिसकी जगह उक्त बिहार निवासी मजदूर वहां रह रहा था जो पुलिस को कमरे में मृत मिला हैं।
एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्लीन के किराए के कमरे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में उक्त व्यक्ति के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।