फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की चोरी के बाद पुलिस कर्मी के धमकी भरा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोघों ( सोलन)। रक्षाबंधन पर घर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद अब चोरों ने शिकायतकर्ता को खुलेआम धमकी भी दी है। धमकी भरे पत्र और चोरी किया एक झुमका आरोपी पीड़ित के आंगन में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस अब सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित की पत्नी अमृत कौर के अनुसार दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर के पास आए और एक बैग उनके आंगन की तरफ फेंका।

इस बैग में चार-पांच पत्थर, एक कांच की बोतल, धमकी भरे पत्र और एक झुमका डाला था। अमृत कौर के अनुसार वह घर के भीतर थी लेकिन आंगन में कुछ गिरने की आवाज आते ही वह बाहर आ गई। उसके बाहर आते ही मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने पत्र और अन्य सभी सामान जब्त कर लिया और आसपास लगे सीसीटीवी से आरोपियों की तफतीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन की रात करीब 11 बजे सोबन माजरा (पतेड भोंखू) में चोरों ने एक पुलिस वाले घर में चोरी की। करीब पांच लाख रुपये के गहने और तीन हजार नकदी चुराकर आरोपी फरार हो गए। यह मामला नसीब सिंह चौधरी पुत्र बचना राम की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी राखी बांधने अपने भाई के घर गई थी। रात को करीब रविवार 11 बजे वह बाहर बरामदे में सोया था। उसका बड़ा लड़का पुलिस में है जो ड्यूटी पर था, दूसरा लड़का अपने मकान सोया था।
विज्ञापन


कमरे में उसकी बड़ी बहू सो रही थी जिसे बेहोश कर आरोपियों ने कमरे की अलमारी से चार सोने की चुड़ियां, दो कड़े, 12 सोने की मुंदरियां, एक सोने का हार, एक झुमका और एक किटी सेट और करीब 3000 रुपये चोरी किए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। मौके पर चौकी प्रभारी मदन कुमार का कहना कि जांच में पाया कि पुरानी रंजिश के चलते धमकी भरा लेटर घर में फेंका गया है। चोरी भी इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम के साथ सोबन माजरा के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें