फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती इलाकों में बनी झुग्गियों में हिमाचल और हरियाणा पुलिस की संयुक्त दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

बद्दी में प्रवासियों की शिनाख्त, झुग्गियों की ली तलाशी
सीमावर्ती इलाकों में बनी झुग्गियों में हिमाचल, हरियाणा पुलिस की संयुक्त दबिश
दोनों ओर की पुलिस के करीब सौ कर्मचारियों ने दिया कार्रवाई को अंजाम
झुग्गियों में रह रहे लोगों की पहचान व दस्तावेजों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। हिमाचल और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शनिवार को सीमावर्ती इलाकों में बनी झुग्गियों में रह रहे लोगों की पहचान के लिए संयुक्त अभियान चलाया। संयुक्त कार्रवाई में पहले हरियाणा के शाहपुर के बाद झाड़माजरी, हिल व्यू और सिक्का होटल के पास झोपड़ियों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान प्रवासियों के पहचान पत्रों की जांच और झुग्गियों में तलाशी अभियान चलाया। सुबह-सुबह ही पुलिस कर्मियों से भरी गाड़ियों को दनदना कर भागते देख लोगों में अफरा-तफरी मची रही। कुछ ही देर में पुलिस के वाहन हरियाणा के शाहपुर स्थित झुग्गी-झोंपड़ियों में दबिश देने लगे जिससे झुग्गियों में रह रहे प्रवासी घबरा गए। हालांकि, यह कार्रवाई पिछले दिनों बद्दी और हरियाणा पुलिस के बीच क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों को रोकने की दिशा में हुई बैठक के बाद शुरू की गई है। लेकिन, इससे हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

हिमाचल-हरियाणा पुलिस ने बनाई थी संयुक्त रणनीति
पिछले दिनों बद्दी क्षेत्र में चोरी की वारदातों में अचानक बढ़ोतरी हो गई थी। इसके अलावा नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले भी सामने आए थे। बद्दी में घटनाओं को अंजाम देने के बाद आरोपी हरियाणा की सीमा में स्थित झुग्गियों और हरियाणा में वारदात करने के बाद आरोपी बद्दी की सीमा में बनी झोपड़ियों में छिप जाते थे। इनमें से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी के मद्देनजर कुछ दिन पहले हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने बद्दी एसपी रानी बिंदु सचदेवा और अन्य अधिकारियों से बद्दी में बैठक कर रणनीति तय की थी। इसके तहत दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करना तय किया था।
शनिवार को बद्दी के थाना प्रभारी जितेंद्र कंवर और बरोटीवाला के थाना प्रभारी बहादुर सिंह के नेतृत्व में 50 पुलिस जवानों और पिंजौर के थाना प्रभारी सतवीर के नेतृत्व में 50 जवानों ने सुबह-सुबह ही दबिश दे दी। इससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पहले हरियाणा के शाहपुर और उसके बाद हिमाचल में झाड़माजरी, हिलव्यू और सिक्का होटल के समीप स्थित झोपड़ियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां रह रहे प्रवासियों के पहचान पत्रों की जांच की गई और झुग्गियों में जा कर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि इस कार्रवाई में पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु तो नहीं मिली लेकिन कार्रवाई से निश्चित रूप से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में खौफ पैदा हो गया है।
विज्ञापन

अपराध रोकने के लिए कार्रवाई : एसपी
एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम निर्दोष लोगों को तंग करना नहीं बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम कसना है। उन्होंने कहा कि पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बीबीएन और हरियाणा में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें