फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। बठोल गांव में एक व्यक्ति ने छत्त की कुंडी में चुनरी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस फंदा लगाने के कारणों की जांच कर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम धर्मपुर के बठोल गांव के 34 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र ख्याली राम निवासी गांव बठोल ने अपने कमरे की छत्त में लगी कुंडी में चुनरी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। परिजनों को दूसरे दिन पता चला। इसके बाद स्थानीय लोगों व परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उधर, एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें