फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीपीएस ने 289 मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टेबलेट

Fri, 29 Dec 2023 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के 641 मेधावियों को किया जाएगा वितरण
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे 8828 करोड़ खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। जिले में मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट बांटने का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत शुक्रवार को मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने दून के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में डाटा मिनी टेबलेट वितरण समारोह में दसवीं और जमा दो के 289 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट देकर सम्मानित किया। जिसमें नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 196 और दून के 93 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस योजना के तहत जिले में कुल 641 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस वित्त वर्ष 8828 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। स्कूली शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग की दिशा में भी छात्रों को तैयार कर रही हैं। इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के दसवीं कक्षा के 39, 12वीं में आर्ट्स के 26, वाणिज्य के 14 और विज्ञान के 14 मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरित किए। उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दसवीं कक्षा के 130, बारहवीं में आर्ट्स के 29, वाणिज्य के 8 और विज्ञान के 28 मेधावी छात्रों को टेबलेट दिए। उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने इस अवसर पर श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के बारे विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें