वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीशा में मनाया गया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीशा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। स्कूल में इस शैक्षणिक सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य निशा शर्मा ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नॉटी, गिद्दा, गीत प्रस्तुत करके समा बांधा।
मुख्यातिथि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार ने स्कूल में भुवन को सर्वश्रेष्ठ छात्र व अंजली को सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व करने वाली छात्रा का पुरस्कार दिया। इसके अलावा शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि स्कूल की उपलब्धियों का श्रेय स्कूल शिक्षकों को जाता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान करें। इस मौके पर स्कूल का शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ, एसएमसी पदाधिकारी, अभिभावक और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।