सोलन। कोरोना टीके को लेकर स्वास्थ्य विभाग के बनाए कोल्ड स्टोरेज सेंटरों में दवा की खेप शीघ्र पहुंचेगी। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वैक्सीन वैन को तैयार किया है जिससे सभी सेंटरों में दवा पहुंचाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को उच्चाधिकारियों के साथ संपर्क साधा है। उम्मीद है कि जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
गौर रहे कि पहले ही विभाग ने दवा को रखने के लिए 20 कोल्ड स्टोरेज सेंटरों के साथ उ0 सेंटरों का निर्माण किया है। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए गार्डों और कैमरे लगाने का कार्य किया जा रहा है। 16 जनवरी से शुरू होने वाले अभियान के तहत सात हजार स्वास्थ्य कर्मियों को खुराक दी जाएगी। उधर, सीएमओ डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि विभाग ने सभी तैयारियों कर ली हैं। दवा की खेप जल्द ही पहुंचने वाली है। वैक्सीन वैन से सभी सेंटरों में दवा पहुंचाई जाएगी।