फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शारीरिक शिक्षकों के लिए चार दिन में 300 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10:00 बजे से ही लग रहीं लाइनें, 9 जून तक चलेगी यह प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के रिक्त 14 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। इसमें सुबह से ही भर्ती के लिए प्रतिभागियों की कतार लगी रही। अभी तक 14 पदों के लिए 300 प्रतिभागियों की काउंसलिंग हो चुकी है।

काउंसलिंग के शुरुआती दो दिनों के भीतर ही 165 प्रतिभागी सोलन पहुंच चुके हैं। शनिवार तक चार दिनों में यह आंकड़ा 300 तक पहुंच चुका है। यह पूरी प्रक्रिया 9 जून तक चलेगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के शैक्षणिक योग्यता, हिमाचली बोनाफाइड, चरित्र प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र समेत अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया उप जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार पराशर की देखरेख में बहादुर सिंह मेहता और भरत शर्मा समेत अन्य सदस्यों की ओर से संपन्न की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप शिक्षा अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया शारीरिक शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2011 के कड़े प्रावधानों के तहत की जा रही है। जिला सोलन में भरे जाने वाले कुल 14 पदों का आरक्षण इस प्रकार तय किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के 06 पद, अनुसूचित जाति के 03 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग 02 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 02 पद, अनुसूचित जनजाति 01 पद शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें