फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल, एमएमयू और नालागढ़ में होगा टीकाकरण

विज्ञापन
Corona vaccination to take place at reginal hospital Solan MMU and Nalagarh hospitals
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल, एमएमयू और नालागढ़ में होगा टीकाकरण
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए जिले में 30 स्थान किए गए चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में कोविड-19 टीकाकरण का प्रथम चरण 16 जनवरी से शुरू होगा। कोविड-19 टीकाकरण जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त केसी चमन ने कहा कि जिले के स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में तीन निर्धारित स्थानों पर पहले चरण में 16, 18, 21, 23, 28 और 30 जनवरी और पहले फरवरी 2021 को पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए ड्राई रन में की तैयारियों को आधार बनाकर कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार चरणबद्ध कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण के टीकाकरण के बाद द्वितीय चरण का टीकाकरण 28 दिन बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में केवल उन्हीं का टीकाकरण किया जाएगा जिन्हें प्रथम चरण में टीका लगा है। उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण के लिए जिले में कुल 30 स्थान चिह्नित किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने टीकाकरण के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी स्तरों पर उचित प्रबंधन एवं समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। आपात स्थिति से बचाव के लिए भी समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए। कोविड-19 की समयबद्ध जांच के लिए जिले में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट और कसौली डॉ. संजीव धीमान, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, एमएमयू कुम्हारहट्टी से डॉ. मनप्रीत संधूू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें