सोलन। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला भर से कोरोना के संबंध में शनिवार को 49 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला और सीआरआई कसौली भेजे गए हैं। इसमें 45 सैंपल नालागढ़ और 4 सोलन के शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट रविवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग को मिलने की उम्मीद है।
हालांकि अभी शुक्रवार को जिला से सीआरआई कसौली जांच के लिए भेजे 86 सैंपलों की रिपोर्ट आनी भी बाकी है, स्वास्थ्य विभाग इनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। जानकारी के अनुसार जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना के संबंध में अपनी निगरानी में रखे लोगों सहित खांसी जुकाम, बुखार वाले लोगों के भी कोरोना के संबंध सैंपल ले रहा है। इसमें रोजाना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में डॉक्टर लोगों के सैंपल ले रहे हैं। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोलन और नालागढ़ से 49 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला और सीआरआई कसौली भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट रविवार तक विभाग को मिलने की उम्मीद है। वहीं अभी शुक्रवार को भेजे सैंपलों की रिपोर्ट भी विभाग को नहीं मिल पाई है।