फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ अस्पताल में शनिवार को लिए थे छह लोगों के सैंपलपीड़ित महिला को सात दिन के लिए किया गया है आईसोलेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने वाले सभी छह लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने छह लोगों के सैंपल लिए थे, लेकिन इनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। महिला को एक सप्ताह के लिए आईसोलेट कर दिया गया है। महिला पंजाब से नालागढ़ कंपनी में काम करने आई थी।
दो दिन पहले महिला ने खांसी-जुकाम होने पर नालागढ़ के निजी अस्पताल में जांच करवाई थी, जिसमें पॉजिटिव पाई गई थी। जिले में कोरोना का यह पहला मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा था। जिस कंपनी में महिला काम करती थी, वहां के चार व उसके कमरे के साथ रहने वाली दो महिला कामगारों के शनिवार को सैंपल लिए गए। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि सभी छह लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है। कोरोना पॉजिटिव महिला को अभी चार दिन के लिए कमरे में ही रखा जाएगा। कमरे के साथ रहने वाले दो महिला कामगार उसे खाना उपलब्ध करवा रही हैं। कंपनी के संचालकों से कहा है कि अगर किसी कामगारों को सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखाई दें तो अस्पताल में जांच करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें