फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पाॅजिटिव महिला के संपर्क में आने वाले छह लोगों के होंगे कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएमओ ने महिला के संपर्क वालों के बारे में ली जानकारीकंपनी का दौरा कर दीं जरूरी हिदायतें, टेस्ट करवाने के लिए भी कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में निजी कंपनी की कोरोना पॉजिटिव महिला कर्मी के संपर्क में आने वाले छह लोगों के भी टेस्ट किए जाएंगे। नालागढ़ के बीएमओ ने शुक्रवार को कंपनी का दौरा किया। उन्होंने महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी ली। प्रबंधकों ने बताया कि महिला कंपनी के बाहर काम करती थी और छह लोग उसके संपर्क में आए हैं, जिन्हें टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है। शनिवार को संपर्क में आए लोग सैंपल देंगे।
नालागढ़ की फ्रेंड्स काॅलोनी में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला को सर्दी-जुखाम आने पर नालागढ़ के निजी अस्पताल में कोरोना का सैंपल लिया गया, जिसमें वह पॉजिटिव आई थी। महिला को नालागढ़ अस्पताल प्रशासन ने आईसोलेट कर दिया है। महिला किराये के कमरे में अकेली रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीएमओ नालागढ़ डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि जिस कंपनी में महिला कार्यरत है, वहां का दौरा किया। प्रबंधकों से बातचीत करने पर पता चला कि यह महिला कंपनी के भीतर नहीं बाहर ही काम करती थी। महिला के संपर्क में जो लोग आए हैं, उनके शनिवार को टेस्ट करवाए जाएंगे। कंपनी के प्रबंधकों को बताया है कि अगर किसी कामगार में खांसी, जुकाम के लक्षण आते हैं तो तो इसकी सूचना तुरंत अस्पताल प्रसाशन को दें। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने, हाथ को साबुन से धोने व भीड़भाड़ वाली जगह कम जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें