फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर-सुबाथु सड़क पर यू-शेप नालियों का निर्माण शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
धर्मपुर बाजार में  सुबाथू रोड पर निर्माणाधी नालियां। संवाद
विज्ञापन
सड़क चौड़ी होने के साथ अवैध अतिक्रमण पर सख्ती, दुकानदारों को चेतावनी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। लोक निर्माण विभाग ने धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर बाजार में सड़क किनारे यू-शेप नालियों का निर्माण शुरू किया है। इन नालियों के बनने से अब बारिश का पानी नहीं रुकेगा और सड़क की चौड़ाई भी बढ़ गई है। विभाग ने अवैध रूप से बढ़ाई गई दुकानों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
सड़क के दोनों ओर नालियों का काम तेजी से चल रहा है। यू-शेप नालियों के निर्माण से जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से बढ़ाई गई दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी। कारोबारियों को चेतावनी दी गई है कि नालियों के निर्माण के बाद सड़क से दुकान तक किसी भी प्रकार की अवैध सीढ़ियां नहीं लगाने दी जाएंगी। इसके अलावा, कारोबारी नालियों पर दुकान का सामान भी नहीं रख पाएंगे। मौके पर देखा गया कि दुकानों के थड़े तोड़ने के बाद सड़क की चौड़ाई में काफी वृद्धि हुई है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले, नालियों में पिछले कई वर्षों से जमा गंदे पानी और कूड़े को साफ किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि निर्माण के दौरान गंदगी नाली में न रह जाए। यू-शेप नालियों का मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी को सुचारू रूप से निकालना है। इससे बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या समाप्त होगी। नालियों के निर्माण से सड़क की चौड़ाई में भी बढ़ोतरी हुई है। यह यातायात को सुगम बनाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सड़क किनारे नालियों का निर्माण कार्य जारी है। दुकानदारों से अपील की कि वे नालियां बनने के बाद उन पर दुकान का सामान न रखें। अगर किसी ने अवैध अतिक्रमण और सड़क किनारे सीढ़ियों का निर्माण किया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साहिल कुमार,सहायक अभियंता,लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें