फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरिराम को मिली नालागढ़ साहित्य कला मंच की कमान

विज्ञापन
नालागढ़ के लोनिवि में साहित्य कला मंच के नव निर्वाचित पदाधिकारी- स्रोत- संस्था
विज्ञापन
अदित कंसल उपाध्यक्ष और प्रमोद हर्ष चुने सचिव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन नालागढ़ साहित्य कला मंच की बैठक अध्यक्ष यादव किशोर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें अगले तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें हरिराम धीमान को अध्यक्ष, अदित कंसल को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रमोद कुमार हर्ष को सचिव, सुमति सिंघल को कोषाध्यक्ष और विजय लक्ष्मी को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अतिरिक्त राम प्यारा गौड़, प्रताप मोहन भारतीय, विनोद शर्मा, कृष्णा बंसल, रणजोध सिंह, जगदीश भारद्वाज और जसविंदर सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष यादव किशोर गौतम की मंच के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें मंच का आजीवन संरक्षक के रूप में सम्मान प्रदान किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष और मंच के संरक्षक यादव किशोर गौतम ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें