फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में कांग्रेसियों ने फूंका विधायक ठाकुर का पुतला

Sat, 02 Mar 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ ब्लाॅक कांग्रेस ने स्थानीय विधायक केएल ठाकुर का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस पार्टी ने विधायक को सम्मान दिया, उसी की पीठ में छुरा घोंपने का कार्य किया है। यह नालागढ़ का पहला विधायक होगा, जिसने पैसों के लिए अपना ईमान बेचा है।
विज्ञापन

नालागढ़ के विश्राम गृह में प्रदेश महासचिव हरदीप बावा, नप अध्यक्ष अलका वर्मा, पार्षद अमरेंद्र भिंडर, महेश गौतम, वंदना बंसल, मनीष राजदेव, पूर्व अध्यक्ष मनोज वर्मा, देवी शरण खुल्लर, पूर्व जिप सदस्य उजागर चौधरी, हरप्रीत सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता लोनिवि परिसर में एकत्रित हुए। हरदीप बाबा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालका चौक में विधायक ठाकुर का पुतला फूंका। हरदीप बावा ने कहा कि स्थानीय विधायक ने नालागढ़ की जनता से भी विश्वासघात किया है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कांग्रेस सरकार को गिराना चाहती है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में पार्टी एकजुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें