फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
मालरोड पर कैंडल मार्च निकालते हुए कांग्रेस सदस्य। संवाद
विज्ञापन
आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कांग्रेस ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस ने कैंडल मार्च शाम 7:00 बजे पुराने बस स्टैंड से शुरू किया। इसके बाद चिल्ड्रन पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा के नीचे कैंडल रखी गईं। इस दौरान मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कैंडल मार्च से पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले की कठोर निंदा की गई। यह कायरतापूर्ण कृत्य न केवल हमारी शांति और एकता पर हमला है, बल्कि मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध है। इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति में कांग्रेस ने गहरी संवेदनाएं हैं। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिव कुमार, जोगिंद्रा बैंक चेयरमैन मुकेश कुमार समेत अन्य पार्टी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें