फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड पर कांग्रेस में उबाल

विज्ञापन
सोलन मालरोड पर लखीमपुर किसान कांड व कृषि बिलों पर नारेबाजी करते कांग्रेस विधायक व अन्य कार्यकर्? - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड से उग्र कांग्रेस नेता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर रोष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत मेें लेने पर भी नाराजगी जाहिर की। मालरोड पर कांग्रेस ने चिल्ड्रन पार्क के बाहर विधायक धनी राम शांडिल की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि सरकार हिटलर की नीति अपना रही है। तीन कृषि कानूनों ने किसानों के सामने नई मुसीबत पैदा कर दी है। कहा कि लखीमपुर में नेता के बेटे ने किसानों को कार से कुचल कर मार दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश जाने से रोक कर उन्हें हिरासत में लिया गया। आने वाले दिनों में सरकार को इसके घातक नतीजे भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें