फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली में कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है बीजेपी नहीं

Thu, 30 Jun 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस मंडल की बैठक मनसा माता मंदिर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने की। बैठक में कसौली मंडल के प्रभारी मंजीत ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंडल महामंत्री हरिप्रकाश शर्मा ने मंच का संचालन किया। बैठक का एजेंडा मोदी के बोल जुमलों के ढोल रहा। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल को नाकामी से भरा करार दिया। परवाणू क्षेत्र के नेता एवं इंटक के युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने कहा कि केंद्र की नाकामी और प्रदेश सरकार की तीन वर्षों के कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाना होगा। कसौली छावनी उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह ने कहा की पार्टी नीतियों को लेकर गांव-गांव जाना चाहिए। कसौली में कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है बीजेपी नहीं। इसलिए एकजुट होकर चुनावों के लिए कमर कसनी होगी।
विज्ञापन

  चामत-भड़ेच पंचायत के प्रधान आसाराम ने कहा कि मोदी ने लोगों को झूठे सपने दिखाकर ठगा है, लेकिन कांग्रेस ने देश का भला किया है। कसौली कांग्रेस की अध्यक्ष जयंती पंवर, जिला महासचिव प्रताप ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति पुंडीर व जिला महामंत्री शिवदत ठाकुर ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा की लोगों को पीएम को मिलने के लिये भी विदेश जाना पड़ रहा है, लोगों को ठगने के सिवाय कुछ नहीं हो रहा है। प्रदेश महासचिव विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को जिताना है चाहे प्रत्याशी कोई भी। मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा की हर स्तर पर कार्य किए जा रहा है। सरकार की तरफ से कोई कमी नही है। हर जोन स्तर पर बैठकें की जा रही है और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही है। जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा की प्रदेश सरकार में करोड़ों के विकास कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रेनू कोरिंस, कसौली मंडल महिला कांग्रेस की महासचिव प्रवीण जित्शु, कोटबेजा पंचायत प्रधान पद्मा देवी, उपप्रधान रमेश कंवर, पूर्व उपप्रधान सुखराम, देवेंद्र गुप्ता, बीडीसी सदस्य रंजना, कृष्णा देवी, शेषपाल शर्मा, तीर्थराम शांडिल, महेश गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, नाहरी पंचायत के प्रधान राम सिंह, पूर्व छावनी वार्ड सदस्य मनमोहन कंवर, देवेंद्र शर्मा, छावनी वार्ड सदस्य अनिल गुप्ता, संजय ठाकुर और सुदर्शन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें