फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा बिल को निशुल्क करने पर असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर की जनता से डोर-टू-डोर कूड़ा बिल को निशुल्क करने पर नगर निगम में असमंजस चल रहा है। हालांकि कोराना कर्फ्यू में दुकानें बंद होने पर निगम ने व्यापारियों के निवेदन पर कूड़े का कोई पैसा नहीं वसूला है। अनलॉक शुरू होते ही निगम ने फिर से सभी लोगों को कूड़ा के बिल देने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन

इन दिनों शहर के दुकानदारों और कई लोगों में नगर निगम चुनाव पर बिल माफी के वायदे को लेकर चर्चा है। गौर हो कि कांग्रेस ने निगम चुनाव से पहले कूड़ा घरों से निशुल्क उठाने का वादा किया था। परिषद से निगम बनने पर शहर को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए तेजी से चलाई जा रही घर घर कूड़ा उठाने वाली योजना में दोबारा से पैसा वसूलने के लिए बिल बनाने की तैयारी शुरू है। घर से 50 और दुकान से प्रति माह 100 रुपये वसूली कर निगम एक माह में करीब 50-60 लाख तक की कमाई करता है।
बजट के हिसाब से लिया जाएगा फैसला
कोरोना कर्फ्यू में दुकानें बंद करने पर कूड़े का बिल माफ कर दिया था। अनलॉक शुरू होते ही अब दोबारा लोगों को घर-घर से कूड़ा उठाने के बिल देने की तैयारी है। निगम ने हमेशा के लिए कूड़ा मुफ्त करने पर प्रथम हाउस में चर्चा की थी। अभी बजट के हिसाब से आगामी फैसला लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण की वजह से निगम को इन दिनों काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम ग्रोवर, मेयर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें