आईटीआई दाड़लाघाट में आयोजित विशेष व्याख्यान के दौरान उपस्थित डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक
डीएवी अंबुजा विद्यालय की छात्राओं ने आईटीआई दाड़लाघाट का किया भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की वाणिज्य संकाय की छात्राओं ने परिवर्तन निर्माता क्लब के तहत सहयोगी अध्यापिका तनीषा के साथ आईटीआई दाड़लाघाट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने वाणिज्य में लेखा सॉफ्टवेयर टैली के उपयोग विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में भाग लिया।
संस्थान के विशेषज्ञों ने डिजिटल लेखांकन, बहीखाता प्रबंधन और आधुनिक व्यापारिक प्रबंधन में टैली सॉफ्टवेयर की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं को कक्षा शिक्षण के अतिरिक्त व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ और वाणिज्य विषय के वास्तविक उपयोगों को समझने का अवसर मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने विद्यार्थियों को ऐसे अनुभावात्मक शिक्षण अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक सक्षम एवं आत्मविश्वासी बनाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष एलएमसी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (उत्तर) एसीएल संदीप सीरह ने विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा और तकनीकी दक्षता को अपनाकर नई संभावनाओं की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।