फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धूप के साथ चल रही ठंडी हवाएं, बढ़ रही ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज ढलते ही लोगों को लेना पड़ रहा आग का सहारा
विज्ञापन


दाड़लाघाट क्षेत्र में बारिश न होने से लोग हैं परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट(सोलन)। प्रदेश में कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसानों को फसल की चिंता सता रही है, वहीं शुष्क ठंड से कई बीमारियां भी फैलने लगी हैं। दाड़लाघाट क्षेत्र इन दिनों प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया है। दिन में सूरज की तपिश से कुछ राहत मिलती है, लेकिन इस दौरान भी ठंडी हवाओं के चलने से लोग ठिठुरते रहते हैं। सूरज ढलते ही ठंड इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को आग का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


दाड़ला क्षेत्र के निवासी जयचंद, मनोहर लाल, कमल ठाकुर, लाल चंद, हेम चंद, दिलीप कुमार, संत राम पंवर, जय देव ठाकुर, लेखराम ठाकुर, मनोज गौतम, जय सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा ने बताया कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। जिनमें से खांसी, नजला व त्वचा रोगों ने लोगों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों के खेत खलियान भी उजाड़ रहने के पूर्ण आसार हैं। वहीं गर्मियों में पेयजल किल्लत का भी लोगों को सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें