फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सब ने ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है नारे के साथ चला सफाई अभियान

Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
हम सब ने ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है की शपथ के साथ सोलन जिला में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हम सब ने ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है की शपथ के साथ सोलन जिला में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें डीसी राकेश कवंर के साथ सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। विशेष सफाई अभियान जिले के सभी स्कूलों और पंचायतों में भी चलाया गया। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे स्टेशन के आसपास सफाई सुनिश्चित बनाई गई। डीसी ने कहा कि सफाई का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें। जिले के सभी अधिकारियों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित बनाएं। डिग्री कॉलेज सोलन में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज परिसर की सफाई की गई। इसकी अध्यक्षता कालेज प्राचार्या द्वारिका धरेला ने की।
विज्ञापन


50 विद्यार्थियों ने की सफाई
सोलन वरटैक्स आईटीआई कोटलानाला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अस्पताल मार्ग और कोटलानाला के आसपास के क्षेत्र में सफाई की। इसमें संस्थान के करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान के चेयरमैन सुभाष अत्री ने विद्यार्थियों को हम सब ने ठाना है भारत को स्वच्छ बनाना है कि शपथ दिलाई। इस मौके पर संस्थान के प्रिंसिपल शशि भास्कर, स्टाफ सदस्य विनोद, योगिता, शालू, कुलदीप, ममता, नितिन, प्रमोद, अंकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

ग्रामीणों सहित बच्चों ने की सफाई
पंचायत डांगरी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोठी देवरा में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों और महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया। स्कूल परिसर में पेयजल स्थान और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई। पंचायत प्रधान पिंकी देवी ने बताया कि इस सफाई अभियान में क्षेत्र के लोगों ने पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन


स्वच्छता को लेकर निकाली जागरूक रैली
कंडाघाट (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय धंगील कंडाघाट खंड में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों सहित लायन, इको क्लब के सदस्यों ने विद्यालय परिसर व ग्रामीणों क्षेत्र में सफाई की। इसके अलावा इको क्लब के सदस्यों ने जागरूक रैली निकालकर आंगनबाड़ी केंद्र और गांव में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल एसएमसी प्रधान रामेश्वर वर्मा, अध्यापक मोहन लाल, संदीप ठाकुर, विवेक वर्मा, केवल कृष्ण, कर्मजीत विशेष रूप से मौजूद रहे।

एक दिवसीय सफाई अभियान का आयोजन
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर के तहत पंचायत गुल्हाड़ी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान मोहन मेहता ने की इस दौरान पंचायत परिसर के प्रांगण, नालियों, पेयजल स्त्रोतों और सड़क के आसपास फैली गंदगी को साफ किया। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला के अध्यापकों, थड़े का ठाकुरद्वारा, गुल्हाड़ी युवक मंडल, हेल्थ वर्कर, आशा वर्कर और स्थानीय  लोगों ने  बढ़चढ़ कर भाग लिया ।

एनएसएस कैडेस ने सफाई की
परवाणू (सोलन)। संपूर्ण सफाई अभियान के तहत परवाणू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रवेश ठाकुर के साथ करीब 40 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल के प्रागण, लैब और सभी कक्षाओं में सफाई की। विद्यार्थियों को आने वाले मानसून मौसम के तहत पैदा होने वाली बीमारियों और खतरों से अवगत करवाया।

सेक्टर 4 से किया सफाई अभियान का शुभारंभ
परवाणू (सोलन)। प्रदेश में राज्य स्तरीय सफाई अभियान के तहत परवाणू नगर परिषद के सेक्टर 4 से सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कालका-परवाणू मार्ग पर सिरमौर चौक से लेकर कसौली चौक तक सफाई की गई। इस अवसर पर परवाणू के सभी वार्डों के पार्षद के साथ नगर परिषद के प्रधान ठाकुर दास, परवाणू कांग्रेस इकाई के प्रधान,  पार्षद राजेश शर्मा, मनोनीत पार्षद हरीश आजाद, संदीप चौहान, उपप्रधान विरमा आजाद, संजय यादव, प्रेम लता गुलेरिया, दिनेश आजाद, रमेश मित्तल, अश्वनी खेरा और नप ईओ सुधीर शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें