फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे बैठे 25 रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नगर परिषद ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने का कार्य तेज कर दिया है। नप की टीम ने सोलन बाईपास पर दबिश दी। 25 रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान जब्त कर लिया गया। वहीं नप ने कुछ रेहड़ी-फड़ी धारकों की दुकानों के बाहर लगे तिरपाल सहित अन्य सामान को नाले में फेंक दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते सभी ने अपने सामान को समेटना शुरू कर दिया। कुछ सामान को न हटाने की जिद पर अड़े रहे। लेकिन नप ने किसी की एक नहीं सुनी। इसके बाद सामान को जब्त करने का सिलसिला जारी रहा। यही नहीं फिर से अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।
गौर रहे कि इससे पूर्व भी नप ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया था। लेकिन रेहड़ी-फड़ी धारक सड़क किनारे बैठने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे जहां शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, नप के सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपराज हंस ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी धारकों को दोबारा से अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है। 25 लोगों का सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें